फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: सनातन धर्म रघुनाथ मंदिर का वार्षिक उत्सव 4 अक्टूबर से

विज्ञापन
विज्ञापन
समालखा। मॉडल टाउन स्थित सनातन धर्म रघुनाथ मंदिर का वार्षिक उत्सव 4 से 6 अक्टूबर तक मनाया जाएगा। रविवार को कमेटी ने बैठक कर उत्सव की तैयारियों पर चर्चा की। अध्यक्षता प्रद्युमन गुल्यानी ने की। कमेटी के अध्यक्ष एवं पूर्व पार्षद कुलभूषण अरोड़ा ने बताया कि बैठक में गणेश महोत्सव के दौरान आय-व्यय की समीक्षा की गई और आगामी 4 से 6 अक्टूबर को आयोजित होने वाले वार्षिक उत्सव की तैयारियों के लिए चर्चा हुई। उत्सव में हरिद्वार कनखल से माता संतोषी माता का सानिध्य प्राप्त होगा। 4 की शाम को माता संतोषी का आगमन होगा जिन्हें पुराना बस अड्डे से ढोल बाजे के साथ डांडिया खेलते हुए मंदिर में लाया जाएगा। शाम को रोजाना सत्संग प्रवचन होगा और छह को सुबह भंडारे के साथ उत्सव का समापन होगा। इस अवसर पर इंद्रलाल कुमार, सुभाष मल्होत्रा, वेद कुमार, अविनाश चंद्र शर्मा, राजेंद्र टंडन, बलवंत राय मल्होत्रा व नारायण दास भाटिया उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें