फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: तीन मई तक अपलोड होंगे वार्षिक परीक्षा के अंक

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड से संबद्धता प्राप्त राजकीय, अराजकीय विद्यालयों, गुरुकुल, विद्यापीठ द्वारा नए शैक्षणिक सत्र के लिए वार्षिक परीक्षा के अंक तीन मई तक अपलोड करने होंगे। बोर्ड ने सभी संबंधित विद्यालयों को नौवीं व 11वीं कक्षा के अंक अपलोड करने के निर्देश दिए हैं। हालांकि अंक अपलोड करने की अंतिम तिथि 25 अप्रैल निर्धारित की गई थी, जिसे बढ़ाकर तीन मई किया जा चुका है। इसमें नौंवी से 11वीं कक्षा के विद्यार्थी ऑनलाइन अंक अपलोड कर सकते हैं।
विज्ञापन


निर्देशानुसार उक्त दोनों कक्षाओं के छात्रों के वार्षिक परीक्षा के अंक तीन मई तक बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट बीएसईएच.ओआरजी.इन पर दिए गए लिंक पर लॉगिन आईडी व पासवर्ड से लॉगिन करते हुए ऑनलाइन भरना सुनिश्चित करें।


परीक्षा में बैठने की नहीं मिलेगी अनुमति
हरियाणा शिक्षा बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि यदि किसी विद्यालय द्वारा छात्रों के अंक ऑनलाइन अपलोड नहीं किए जाते हैं, तो ऐसे छात्र- छात्राओं को बोर्ड की आगामी कक्षा 10वीं एवं 12वीं की परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
विज्ञापन



वर्जन-
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने कक्षा नौवीं व 11वीं के छात्रों के वार्षिक परीक्षा के अंक तीन मई तक बोर्ड की वेबसाइट पर अपलोड करने के निर्देश दिए हैं। अंक अपलोड करने की प्रक्रिया जारी है। तय समय से पहले संबंधित कक्षाओं के सभी विद्यार्थियों के वार्षिक परीक्षा के अंक अपलोड कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन

- बिजेंद्र नरवाल, प्राचार्य, डायट संस्थान, पानीपत।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें