फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: नाराज रोडवेजकर्मियों ने फूंका प्रधान सचिव का पुतला

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। रोडवेज कर्मचारी साझा मोर्चा के आह्वान पर शुक्रवार को पुराने बस स्टैंड पर कार्यशाला में पीएसडी के विरोध में प्रदर्शन और प्रधान सचिव का पुतला दहन किया। संगठन पदाधिकारियों ने अधिकारियों पर मांगे मानने के बाद भी उन्हें लागू नहीं करे की बात कह तानाशाही करने के आरोप लगाए। मांगे पूरी कराने के लिए नारेबाजी की।
विज्ञापन

कार्यशाला में आयोजित प्रदर्शन की अध्यक्षता डिपो प्रधान अनिल कुंडू, चरण सिंह, सुनील चौहान, विकास रावल, उमाशंकर, बलराम नौल्था ने की। कर्मचारियों ने राज्य उपमहासचिव अनिल कुण्डु, कैशियर कृष्ण नोहरा के नेतृव में पीएसटी का विरोध कर पुतला जलाया। कार्यक्रम संचालन डिपो सचिव सुलतान मलिक ने किया। अनिल कुंडू ने बताया कि शुक्रवार को प्रदेशभर के सभी रोडवेज डिपो में परिवहन सचिव के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किए गए। 23 जून को परिवहन मंत्री ने जो मांगे मानी थी, आज तक उनके भी परिपत्र जारी नहीं हुए हैं। सरकार बिना किसी मांग के 265 मार्गों पर असीमित परमिट देने की योजना लागू कर रोडवेज का निजीकरण कर रही है। विनोद मालिक ने कौशल योजना के तहत परिचालकों की भर्ती पर रोष जताया। इस मौके पर विनोद शर्मा, राजेंद्र रोड़ , निरंजन भठी, जितेंद्र ढांडा, राकेश शर्मा, जसवीर नैन व जगत सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें