फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: खनन रोकने के लिए हुई ग्रामीणों की पंचायत

विज्ञापन
विज्ञापन
समालखा। हथवाला गांव में ग्रामीणों ने पंचायत कर यमुना की तलहटी में रेत का खनन रोकने की मांग प्रशासन से की है। गांव के मंदिर में हुई पंचायत में सरपंच ज्योति के पिता कृष्ण कुमार भी मौजूद थे। ग्रामीण रवि त्यागी, मांगे राम त्यागी, सचिन त्यागी, सुखबीर गोस्वामी, अशोक त्यागी, राहुल त्यागी ने बताया कि गांव के पास यमुना किनारे कुछ लोगों ने करीब तीन माह पहले खनन किया था। इससे यमुना का बहाव एक तरफ होने से किसानों की सैकड़ों एकड़ गन्ना व प्लेज की फसल भूमि कटाव में बर्बाद हो गई। ग्रामीणों ने इसकी शिकायत समालखा प्रशासन के साथ सीएम विंडो पर कर खनन रोकने की मांग की थी, लेकिन अब फिर से कथित अवैध तौर पर खनन करने की तैयारी की जा रही है। खनन करने वालों ने बाकायदा कांटा लगाकर नवरात्र में खनन शुरू करने की तैयारी की है। ग्रामीणों ने बताया कि यमुना में अब किसी कीमत पर खनन नहीं करने दिया जाएगा। उधर खनन करने वाले कुलदीप सिंह का कहना है कि उनके पास बाकायदा पंचायत का रेजूलेशन है और उत्तर प्रदेश खनन विभाग की अनुमति है। खनन उत्तर प्रदेश की जमीन पर होगा और रेती का स्टॉक जौरासी रोड पर गढी बेसक गांव के पास की जानी है। इसकी भी प्रशासन से मंजूरी ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें