समालखा। कारकोली गांव के पास बाइक ने अधेड़ को उसके बेटे के सामने टक्कर मार दी। आरोपी बाइक सवार दोनों युवक वहां से फरार हो गए। अधेड़ को समालखा अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों ने हादसे की सूचना समालखा थाने की पुलिस को दी। पुलिस ने शव को सिविल अस्पताल भिजवा दिया। रविवार को शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
राकसेड़ा गांव निवासी कुलताज ने बताया कि वह अपने पिता शमशाद (55) के साथ पैदल हथवाला से राकसेड़ा गांव जा रहे थे। कारकोली के मोड़ पर पहुंचे तो पीछे से आ रही तेज रफ्तार एक मोटरसाइकिल ने उसके पिता शमशाद को टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर लगने से बाइक पर सवार दोनों युवक भी गिर गए। जब वहां लोगों की भीड़ एकत्रित हुई तो बाइक सवार युवक फरार हो गए। युवक ने बताया कि वह अपने पिता को समालखा सामान्य अस्पताल ले गया, जहां डाॅक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।