फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गली उखाड़ते हुए टूटी पाइप लाइन,36 घंटे तक पानी के लिए तरसे लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। अमृत योजना के तहत वार्ड नंबर चार की देशराज कॉलोनी में गली उखाड़कर सीवरेज लाइन बिछाने के काम ने कॉलोनी वासियों को पानी के लिए भी तरसा दिया है। मंगलवार को जब कॉलोनी में खुदाई का काम चल रहा था तो ठेकदार के कर्मचारियों ने गली के साथ पीने की पाइपलाइन भी उखाड़ दी। इसके बाद इस लाइन को जोड़ने के लिए कोई नहीं आया। अब पिछले 36 घंटों से यहां पेयजल सप्लाई बंद है। इससे परेशान लोग अब निगम अधिकारियों और नेताओं से पानी की गुहार लगा रहे हैं, लेकिन हैरत की बात है कि इनकी सुध बुध लेने तक कोई नहीं पहुंचा है। परेशान कॉलोनी के लोगों ने अब निगम कार्यालय पर धरना देने की चेेतावनी दी है।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों ने बताया कि कॉलोनी में 500 से ज्यादा परिवार रहते है। जिस पाइपलाइन को ठेकेदार ने उखाड़ा है वे इसे जोड़ने तक नहीं आए। उन्हें ज्यादा दुख तो इस बात का है कि जो पाइपलाइन निगम ठेकेदार ने उखाड़ी है वह निगम की नहीं बल्कि उनके खुद के खर्च से लगवाई गई थी। दिनभर प्रदर्शन और हंगामा करने के बाद पलंबर को बुलाया गया। जिसके बाद लोहे के पाइप की जगह प्लास्टिक के पाइप को लगाने का काम किया गया लेकिन लोगों ने इसका विरोध जताते हुए कहा कि ये अस्थायी काम है, जिससे उनको फिर से परेशानी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें