फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: इंटर रेलवे पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप में अंबाला मंडल ने जीता स्वर्ण और रजत पदक

विज्ञापन
देहरादून में इंटर रेलवे पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप में अंबाला के विजेता रेल कर्मचारी। प्रवक्ता
विज्ञापन
अंबाला। इंटर रेलवे पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप- 2025 में अंबाला रेल मंडल के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण व रजत पदक अपने अपने नाम किए हैं। प्रतियोगिता का आयोजन 21 से 24 नवंबर देहरादून में किया गया। अंबाला रेल मंडल के दो खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता में अपने जौहर दिखाते हुए दो पदक प्राप्त किए। अंबाला रेल मंडल के अधीक्षक, कार्मिक शाखा में कार्यरत खिलाड़ी अमनप्रीत सिंह ने 120 किलोग्राम से अधिक वर्ग में स्वर्ण पदक प्राप्त किया। इसी प्रकार अंबाला रेल मंडल में उप मुख्य टिकट निरीक्षक के पद पर तैनात खिलाड़ी अंग्रेज सिंह ने 120 किलोग्राम से कम वर्ग में उपविजेता (द्वितीय स्थान) प्राप्त कर रजत पदक अपने नाम किया। मंडल रेल प्रबंधक विनोद भाटिया ने इस उपलिब्ध के लिए दोनों खिलाड़ियों को बधाई दी और आगामी प्रतियोगिताओं में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रोत्साहित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें