फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: फ्लिपकार्ट कंपनी के ऑफिस में डकैती का चौथा आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। बरसत रोड पर स्थित फ्लिपकार्ट के ऑफिस में 25 अक्तूबर की रात हथियार के बल पर डकैती की वारदात को अंजाम देने के मामले में फरार चल रहे चौथे आरोपी को सीआईए टू ने गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

आरोपी इसी कंपनी का कर्मचारी था। उसको कंपनी के कैश की पूरी जानकारी थी। जल्द अमीर बनने के लिए उसने अपने साथियों के साथ मिलकर डकैती की वारदात को अंजाम दिया था, हालांकि आरोपी लॉकर की चाबी लेने में नाकाम रहे थे। वे महज पांच हजार रुपये और दो हजार की ही लूट कर पाए थे। पुलिस ने आरोपी गांव मंसूरा, कैराना, शामली निवासी माजिद को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है। पुलिस ने उससे वारदात में प्रयुक्त बाइक बरामद की है। सीआईए टू प्रभारी वीरेंद्र सिंह ने बताया कि 25 अक्तूबर को बरसत रोड स्थित फ्लिपकार्ट कंपनी में पिस्तौल के बल पर डकैती डाली गई थी। पुलिस ने दो दिन बाद ही इस वारदात के आरोपी गांव जंदहेड़ी निवासी अफसरून मंसूरा, शामली निवासी बिलाल को गिरफ्तार कर लिया था। इनसे पूछताछ के बाद जंदेहडी निवासी फुरकान को पकड़ा गया था। इन्होंने बताया था कि इस वारदात की साजिश माजिद ने रची थी। माजिद पहले इस कंपनी में काम करता था। उसको कंपनी के बारे में पूरी जानकारी थी। माजिद की तलाश में पुलिस जगह जगह छापेमारी कर रही थी। रविवार रात को माजिद को बबैल नाके से नाकाबंदी कर पकड़ लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें