फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: अखिल भारतीय किसान सभा 19 को करेगी विरोध प्रदर्शन

Sat, 17 Jan 2026 01:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
विज्ञापन
श्रम कानून की प्रतियां फूंकते सभा के सदस्य। स्रोत : सभा
विज्ञापन
पानीपत। अखिल भारतीय किसान सभा ने शुक्रवार को नए श्रम कानूनों प्रतियां फूंकी। सभा सभी कानूनों के खिलाफ 12 फरवरी को देश की राष्ट्रव्यापी हड़ताल के लिए 19 जनवरी को जिला सचिवालय पर विरोध प्रदर्शन करेगी और हड़ताल नोटिस देगी। सभा के जिला प्रधान डॉ. सुरेंद्र मलिक ने बताया कि सभा ने संयुक्त किसान मोर्चा के राष्ट्रीय आह्वान पर सेंटर ऑफ इंडियन ट्रेड यूनियन मजदूर संगठन सीटू के संयुक्त नेतृत्व में गीता कॉलोनी में भाजपा नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के श्रम कानून की प्रतियां फूंकी और नारेबाजी की, इसके साथ महात्मा गांधी रोजगार गारंटी कानून मनरेगा को खत्म करने वाला नया कानून रद्द करने की मांग की, साथ ही नया बीज बिल रद्द करने की मांग की। इस अवसर पर जिला सचिव राजपाल, जिला उप प्रधान दिलावर सिंह, राठी एसए खान, सीटू नेता जयभगवान, नवीन सपरा उपस्थित रहे।
विज्ञापन

श्रम कानून की प्रतियां फूंकते सभा के सदस्य। स्रोत : सभा

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें