फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: अखिल भारतीय खेत यूनियन ने केरल के पूर्व सीएम पिनाराई विजयन पर हमले और छापेमारी की निंदा की

Fri, 29 May 2026 01:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
विज्ञापन
अखिल भारतीय खेत एवं ग्रामीण मजदूर यूनियन राज्य कमेटी हरियाणा के सदस्य।
विज्ञापन
समालखा। अखिल भारतीय खेत एवं ग्रामीण मजदूर यूनियन ने केरल के पूर्व मुख्यमंत्री एवं केरल विधानसभा में विपक्ष के नेता कॉमरेड पिनाराई विजयन पर हमले की निंदा की है। अखिल भारतीय खेत एवं ग्रामीण मजदूर यूनियन राज्य अध्यक्ष जगमाल सिंह और राज्य महासचिव राजेंद्र ने बताया की केरल राज्य विधानसभा में विपक्ष के नेता और पूर्व मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन पर एनफोर्समेंट डायरेक्टरेट द्वारा छापेमारी की है। वे पिछले दस साल में केरल से गरीबी को खत्म कर रहे हैं और इसमें कामयाब रहे हैं। केरल राज्य साक्षरता दर, मेडिकल इंफ्रास्ट्रक्चर, और सबसे कम शिशु मृत्यु दर और सबसे ज्यादा जीवन प्रत्याशा के मामले में नंबर एक स्थान पर है। इन पर सोची समझी साजिश के तहत कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें