फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: टेक्सटाइल नगरी में प्रवासी मतदाताओं पर सबकी नजर

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। हरियाणा की चौधर के चुनाव में प्रवासी वोटर कई सीटों पर निर्णायक साबित हो सकते हैं। इन मतदाताओं को लुभाने के लिए पार्टियों की हाईकमान ने अपनी अपनी रणनीति बनाई है। इन मतदाताओं का सबसे अधिक प्रभाव औद्योगिक क्षेत्रों में हैं। जिसमें फरीदाबाद, गुरुग्राम, सोनीपत, पानीपत, हिसार व रेवाड़ी शामिल हैं। इन लगभग 30 सीटों पर प्रवासी वोटर अहम भूमिका निभाते हैं।
विज्ञापन

पानीपत विश्व विख्यात औद्योगिक क्षेत्र है। यहां पर देश के हर राज्य का इंजीनियर, टेक्सटाइल डिजाइनर, निटिंग मशीन मास्टर, सुपरवाइजर व श्रमिक यहां पर काम करता है। वैसे तो प्रवासियों की संख्या पानीपत में लगभग चार लाख है, इनमें से 37 हजार पानीपत के वोटर भी हैं। पानीपत शहरी विधानसभा सीट पर 12 हजार, पानीपत ग्रामीण विधानसभा सीट पर 15 हजार, समालखा विधानसभा सीट पर आठ व इसराना विधानसभा सीट पर लगभग साढ़े चार हजार प्रवासी वोटर हैं। जिसके पक्ष में यह वोट जाते हैं, उस उम्मीदवार की जीत की प्रबल संभावना बढ़ जाती है।
इन मतदाताओं को देखते हुए पार्टियों की हाईकमान ने स्टार प्रचारक निर्धारित किए हैं। कांग्रेस ने इन वोटर के लिए प्रदेश में कन्हैया कुमार, फूल सिंह बारैया सुप्रिया श्रीनेत, राज बब्बर, राजीव शुक्ला और इमरान प्रतापगढ़ी जैसे नेताओं को स्टार प्रचारक बनाया है। भाजपा ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर धामी, राजनाथ सिंह, सुधा यादव, हेमा मालिनी, संजीव बाल्याण व मनोज तिवारी जैसे पूर्वांचल नेताओं को स्टार प्रचारक बनाया है। यह प्रवासी वोटर्स को सांधेंगे।
विज्ञापन


बॉक्स

सबसे अधिक बिहार, झारखंड व राजस्थान के वोटर पर ध्यान
पार्टियों का सबसे अधिक फोकस बिहार व राजस्थान के वोटर पर है। पानीपत की 20 हजार फैक्ट्रियों में सबसे अधिक तादाद बिहार, झारखंड व राजस्थान के श्रमिकों की है। इनके लिए कांग्रेस ने कन्हैया कुमार, सचिन पायलट व अशोक गहलोत की ड्यूटी लगाई है। कन्हैया कुमार पिछले कुछ समय में बिहार व झारखंड में काफी लोकप्रिय हुए हैं। भाजपा ने इनके लुभाने के लिए योगी आदित्यनाथ, मनोज तिवारी की ड्यूटी लगाई है। जल्द इन नेताओं की पानीपत में जनसभा होने की संभावनाएं हैं। इसके लिए पार्टियां कार्यक्रमों की तिथि तय करने पर काम कर रही है।

बॉक्स

भाजपा ने बनाया था भट्ट को जिलाध्यक्ष
पूर्वांचली वोटर को साधने के लिए ही पूर्व मुख्यमंत्री मनोहरलाल ने पूर्वांचल समाज के दुष्यंत भट्ट को जिलाध्यक्ष नियुक्त किया था। भाजपा के इस कदम को पूर्वांचल के लोगों ने काफी सराहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें