फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: एजेंट ने झपटा था महिला से पर्स, गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। नांगलखेड़ी में 16 जनवरी को महिला से पर्स छीनने वाले आरोपी को सीआईए-टू ने विकास नगर रेलवे अंडर पास के पास से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी एक निजी बैंक का रिकवरी एजेंट है। उसको अकेली महिला के पर्स को देखकर लालच आ गया था। पुलिस ने उससे 1100 रुपये बरामद किए हैं। पुलिस ने आरोपी से वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद कर कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन


सीआईए टू प्रभारी नरेंद्र सिंह ने बताया कि उनकी टीम रविवार को नांगलखेड़ी के पास गश्त कर रही थी। टीम को सूचना मिली थी कि एक युवक विकास नगर में रेलवे अंडर पास के पास संदिग्ध परिस्थितियों में घूम रहा है। सूचना मिलते ही उनकी टीम मौके पर पहुंची। यहां से एक युवक को हिरासत में लिया गया। उसकी पहचान ग्वालड़ा गांव निवासी मोहित के रूप में हुई। पुलिस पूछताछ में उसने बताया कि वो निजी बैंक में रिकवरी एजेंट है। वो 16 जनवरी को विकास नगर में रिकवरी के लिए आया था। उसने यहां एक महिला को अकेले जाते देखा। उसके हाथ पर्स देखकर उसको लालच आ गया। उसने विकास नगर में उससे पर्स छीनने का प्रयास किया लेकिन वो कामयाब नहीं हुआ।उसने पीछे कर नांगलखेड़ी के पास पर्स झपट लिया। पर्स में पांच हजार रुपये थे। उसने 3900 रुपये खाने पीने पर खर्च कर दिए। उसके पास अब 1100 रुपये बचे थे। पुलिस ने ये पैसे उससे बरामद कर लिए है। इस मामले में विकास नगर निवासी सुनीता ने केस दर्ज कराया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें