इसराना। डोढ़पुर गांव के राजमिस्त्री की मौत के बाद भाई ने उसकी मौत का कारण जानने के लिए जांच की मांग उठाई है। इसके लिए उन्होंने इसराना थाना पुलिस को शिकायत दी है। विनोद निवासी डोढ़पुर गांव ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह दो भाई हैं। उनका बड़ा भाई संजय राजमिस्त्री का काम करता था। वह पिछले दिनों बलाना गांव के रवि मलिक के घर पर राजमिस्त्री था। कार्य के दौरान ही उसके भाई की अज्ञात कारण से मौत हो जाती है। विनोद ने पुलिस को शिकायत देकर उसके भाई की मौत का पता लगाने के लिए पोस्टमार्टम और अन्य जांच कराने की मांग की है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी है।