फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: 70 साल बाद धागा मार्केट और कटारिया कॉलोनी की पानी-सीवर की समस्या होगी दूर

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। वार्ड 10 की यार्न मार्केट और कटारिया काॅलोनी एरिया में 70 सालाें से बरकार पीने के पानी और सीवरेज लाइन की समस्या का अब समाधान होने जा रहा है। इसके लिए नगर निगम ने मंगलवार को 1.12 करोड़ का टेंडर लगाया है। हालांकि इससे पहले भी अप्रैल में इस टेंडर को लगाया गया था, लेकिन अब इसे रिकाॅल किया गया है। इससे कॉलोनी और मार्केट एरिया के करीब 200 परिवारों को पीने के पानी के साथ सीवरेज की सुविधा भी मिलेगी। इसके लिए केंद्र सरकार की ओर से भेजा गया बजट निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन




नगर निगम की फाइनेंस कमेटी की बैठक में (सीएफसी) यानी (सेंटर फंड कमीशन) केंद्रीय वित्त आयोग की ओर से प्रस्तावित बजट पर कमेटी के सदस्य एवं पार्षद ने अपने सवाल रखे थे। केंद्र सरकार की ओर से दो मदों के लिए बजट भेजा जाता है। इसमें एक मद के बजट को मूलभूत सुविधाओं के लिए खर्च करना होता है तो दूसरे को केवल पीने के पानी और सीवरेज के लिए बुक किया जाता है। पहले मद का करीब पांच करोड़ रुपये बुक होने के बाद पार्षद ने दूसरे मद के बजट को यार्न मार्केट और कटारिया कॉलोनी में पेयजल और सीवर लाइन के लिए बुक करवाने का आग्रह किया था। इस पर अधिकारियों ने एस्टीमेट बनाकर टेंडर लगा दिया था।

वार्ड 10 के पार्षद रविंद्र भाटिया ने कहा कि इस एरिया में पेयजल और सीवरेज लाइन की काफी आवश्यकता थी। ये कॉलोनियां पिछले 70 साल से बसी हैं, लेकिन आज तक यहां पीने के पानी की सरकारी पाइपलाइन तक नहीं थी। लोगों को प्राइवेट ट्यूबवेल और वाटर टैंकरों के सहारे जीवन यापन करना पड़ रहा था। वहीं, सीवरेज लाइन भी नहीं थी। पार्षद ने सीएफसी अनुदान मंजूर होने पर केंद्र सरकार में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और केंद्रीय जल मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत का आभार जताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नगर निगम एक्सईएन प्रदीप कल्याण ने कहा कि इस विकास कार्य को गुणवत्ता पूर्वक कराया जाएगा। लोगों की समस्याएं दूर करना उनकी प्राथमिकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें