मतलौडा कार बाजार मेें शराब के नशे में धुत एक युवक ने हवाई फायर कर दिया। जिसका वीडियो वायरल हो गया, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी युवक को पकड़ लिया है।
कार बाजार के वायरल वीडियो में कार सेल परचेज का व्यापारी अपने दोस्त से पिस्तौल लेकर एक हवाई फायर करता है और फिर दोस्त को लौटा देता है। किसी ने इस वारदात का वीडियो बना लिया, जिसे सोशल मीडिया पर वायरल होते देर नहीं लगी। पुलिस ने बताया कि फायर करने वाले युवक की पहचान अनिल कुमार निवासी गांव वैसर के रूप में हुई । वह एक चिकन कार्नर के सामने हवाई फायर कर रहा है ।अनिल का गाड़ी सेल परचेज करने का व्यवसाय है । एसएचओ मतलौडा महेंद्र सिंह ने बताया कि उन्हें वीडियो मिल गया था, जिसके बाद युवक को पुलिस ने पकड़ लिया है ।