पानीपत। चंदौली गांव निवासी एडवोकेट सचिन पंवार को जजपा ने हरियाणा का युवा प्रदेश सचिव नियुक्त किया। जजपा के वरिष्ठ नेता एडवोकेट शेर सिंह खर्ब ने उनका मंगलवार को स्वागत किया। खर्ब ने कहा कि सचिन पंवार को युवा सचिव बनाए जाने पर प्रदेश के युवाओं में खुशी की लहर हैं और काफी संख्या में युवाओं ने पार्टी का दामन थामा है। युवा प्रदेश सचिव सचिन चंदौली का वकील परिसर में भव्य स्वागत किया गया। इस मौके पर रामनरेश त्यागी, हिमांशु मिटान, मनोज जौरासी, अजय पंवार, संदीप मलिक, विकास घनघस, मोहित नरवाल, गौरव गुज्जर मौजूद रहे। संवाद