फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: राजकीय बहुतकनीकी संस्थान में दाखिला कल तक

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। महर्षि कश्यप राजकीय बहुतकनीकी संस्थान, जाटल के प्रधानाचार्य राजीव नरवाल ने बताया कि संस्थान में दाखिला लेने के लिए आवेदन करने की तिथि अब 26 जुलाई तक बढ़ा दी गई है। 27 जुलाई तक दस्तावेज सत्यापन किए जाएंगे और एक अगस्त को पहली मेरिट सूची जारी की जाएगी। इसी कड़ी में दो से चार अगस्त तक कांउसिलिंग की जाएगी। सात अगस्त तक सीट आवंटन की प्रक्रिया पूरा की जाएगी और आठ अगस्त को संबंधित संस्थान में विद्यार्थियों को अपनी उपस्थिति दर्ज करानी होगी। उन्होंने बताया कि प्रथम सूची के अनुसार दाखिला होने के बाद रिक्त सीटों के संदर्भ में 12 से 14 अगस्त तक दूसरी कांउसिलिंग की जाएगी। इसके बाद 16 अगस्त को सीट आवंटन व 17 अगस्त को आवंटित संस्थान में उपस्थिति दर्ज करानी होगी। उन्होंने बताया कि विद्यार्थी बारिश व अन्य कारणों से दाखिला लेने में पिछड़ गए हैं तो आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें