फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: कॉलेजों में दूसरी सूची के बाद 50 प्रतिशत पर दाखिला

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। कॉलेजों में दूसरी मेरिट सूची के बाद स्नातक की कक्षाओं में करीब 50 प्रतिशत सीटों पर दाखिले हो पाए हैं। कई कोर्स में तो 50 प्रतिशत सीट भी नहीं भर पाई हैं। ऐसे में कॉलेज प्रबंधन समिति की परेशानी बढ़ गई है। अब कॉलेज प्रबंधन को ऑपन काउंसिंलिंग पर सीट भरने की उम्मीद है। ऑपन काउसिलिंग 25 जुलाई को शुरू होंगी। हालांकि उच्चतर शिक्षा निदेशालय दूसरी मेरिट सूची के अनुसार फीस बढ़ाने की तारीख भी बढ़ा सकता है। इसका फैसला सोमवार को होगा। जानकारों का कहना है कि दूसरी मेरिट सूची अनुसार फीस जमा कराने के बच्चों को तीन दिन ही मिल पाए हैं।
विज्ञापन

उच्चतर शिक्षा निदेशालय के दूसरी सूची के अनुसार यूजी कक्षाओं में फीस जमा कराने का रविवार को अंतिम दिन रहा। कॉलेजों में रविवार को अवकाश के चलते इतनी चहल कदमी नहीं थी। युवाओं ने ऑनलाइन फीस जमा कराई।
इस संबंध में एसडी पीजी कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अनुपम अरोड़ा ने बताया कि कॉलेज में दूसरी मेरिट सूची के अनुरूप रविवार को फीस जमा कराई गई है। सामान्य दिनों की अपेक्षा बच्चों की संख्या कम रही। उच्चतर शिक्षा निदेशालय से फिलहाल फीस जमा कराने की तारीख बढ़ाने को लेकर कोई नोटिफिकेशन नहीं आया है। निदेशालय का नोटिफिकेशन नहीं आता है तो 25 जुलाई से ऑपन काउंसिलिंग कराई जाएगी।
विज्ञापन

आर्य पीजी काॅलेज के प्राचार्य डा. जगदीश गुप्ता ने बताया कि कॉलेज में अधिकतर सीटों पर दाखिला हो गया है। कुछ कोर्स में थोड़ी बहुत सीट बाकी होंगी। उन पर ऑपन काउंसिलिंग में दाखिला कर लिया जाएगा। दाखिला प्रक्रिया के दौरान कॉलेज में शिक्षक व गैरशिक्षक वर्ग का काम सराहनीय रहा है। युवाओं को कॉलेज में हर संभव सुविधा दी गई है। कॉलेज में जल्द की कक्षाएं शुरू की जाएंगी।


बॉक्स

11 कॉलेजों में 14 हजार सीट
जिले के 14 सरकारी, सरकारी सहायता प्राप्त व प्राइवेट कॉलेज हैं। इन कॉलेजों में यूजी प्रथम वर्ष में करीब 14 हजार सीटें हैं। जबकि 16 हजार बच्चों ने 12वीं कक्षा पास की थी। शुरुआत में कॉलेजों में दाखिलों को लेकर टक्कर मचने की बात कही जा रही थी, लेकिन दूसरी मेरिट सूची के बाद भी आधी सीटें खाली रह गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें