मतलौडा। कृषि विभाग की ओर से बुधवार को नारा गांव में सेवा पखवाड़ा अभियान के अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें डॉ. विजेंद्र जागलान ने किसानों के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि फसलों के अवशेष जलाने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि अभियान के तहत खंड मतलौडा में सात गांव में सेवा पखवाड़ा अभियान कार्यक्रम किया जाएगा। नोहरा और रेर कलां में यह कार्यक्रम हो चुका है। बुधवार को नारा में यह कार्यक्रम किया गया। जिसका उद्देश्य कृषि विभाग, बागवानी विभाग, मत्स्य विभाग, पशुपालन विभाग द्वारा चलाई जा रही विभिन्न स्कीमों को किसानों तक पहुंचाना और किसानों को इनके बारे में जागरूक करना है। उन्होंने कहा कि किसानों से पांच हजार से लेकर 39 हजार रुपये तक का जुर्माना भी वसूल किया जाएगा। कार्यक्रम में सुरेंद्र सिंह, हरेंद्र, विकास, कविता, दया, प्रीति व सरपंच रणवीर मौजूद रहे। संवाद