अंबाला। चोरी के मामले में सीआईए-2 ने कार्रवाई करते हुए अंबाला छावनी के डेहा कॉलोनी निवासी राजिंदर उर्फ मद्रासी को गिरफ्तार किया।
आरोपी से एक एक्टिवा व अन्य मामले में चोरी की गई बाइक बरामद की गई है। आरोपी को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया है। इस मामले के संबंध में पटेल नगर निवासी अनुराग ने शिकायत दर्ज करवाई थी कि 24 नवंबर को इंदिरा पार्क के पास से किसी अज्ञात ने उसकी एक्टिवा चोरी कर ली है। संवाद