फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: मारपीट कर धमकी देने का लगाया आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
समालखा। आट्टा गांव निवासी एक व्यक्ति ने कार सवार युवकों पर हथियार के बल पर उसकी ईको रुकवाने और मारपीट कर धमकी देने का आरोप लगाया है। शिकायत में सन्नी निवासी आट्टा गांव ने बताया कि वह ईक्को चलाता है और 29 जनवरी को शाम करीब चार बजे स्कूल के बच्चों को पानीपत छोड़कर वापिस घर जा रहा था। डिफरेंट जिम के पास पीछे से गाड़ी आई और उसमें से एक लड़के ने पिस्टल दिखाकर अपनी गाड़ी उसके आगे अड़ा दी। गाड़ी में से पांच-छह लड़के नीचे उतरे। जिसमें से दो ने अपने हाथ में बर्फ वाला सुआं तथा कुछ ने कील लगे डंडे ले रखे थे और उस पर हमला कर दिया। इसके बाद आरोपी वहां से फरार हो गए। परिजनों ने उसे अस्पताल में भर्ती करवाया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें