फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: सब्जी मंडी के प्रधान से मंथली लेने का आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। सब्जी मंडी के प्रधान से 20 हजार रुपये मंथली लेने के आरोपी को सेक्टर 29 थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को पुलिस ने एक दिन के रिमांड पर लिया था। रिमांड के दौरान आरोपी ने अपना गुनाह कबूल भी किया। पुलिस ने उसे रविवार को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है। पुलिस इस प्रकरण में शामिल दूसरे आरोपियों की भी धरपकड़ कर रही है।
विज्ञापन


कृष्णपुरा निवासी सुरेंद्र सैनी ने अपनी शिकायत बताया था कि वह नई सब्जी मंडी मासाखोर यूनियन का प्रधान है। सिवाह गांव का विशाल उर्फ गैल्लो उसके पास सात महीने पहले आया था। उसने उसको हर महीने 20 हजार रुपये मंथली देने पर सब्जी बेचने की धमकी दी थी। ऐसा न करने पर उसको व उसके परिवार को खत्म कर देने की धमकी दी थी। उस पर पहले भी हमला हो चुका है। इसलिए उसने उन्हें 20 हजार रुपये मंथली देना शुरू कर दिया था। उसने सात माह तक उसको मंथली दी थी। अब उनकी मांग बढ़ गई थी। वे कभी 40 तो कभी 50 हजार रुपये मंथली मांगने लगे थे। उसने इतने पैसे देने में असमर्थता जताई तो उसे व उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दी गई थी। विशाल चार पांच युवकों के साथ मंडी में आकर मंथली लेकर जाता था। यहां ई- रिक्शा चालकों से भी ई-रिक्शा खड़ी करने के लिए प्रतिदिन के 15- 15 रुपये लिए जाते थे। इस शिकायत पर एसपी लोकेंद्र सिंह ने मामले की जांच डीएसपी सुरेश सैनी से कराई थी। जांच के बाद शुक्रवार को मामले में केस दर्ज किया गया था।




वर्जन-

सेक्टर-29 थाना पुलिस के प्रभारी सुभाष चंद ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार किया जा चुका है। एक दिन के रिमांड के दौरान उसके बाकी साथियों के बारे में भी पूछताछ की गई है। लोगों से अपील है कि अगर कोई उनसे इस प्रकार की मांग करता है तो पुलिस को शिकायत दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें