फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: गल्ले से चोरी करने के आरोपी को किया गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। थाना किला क्षेत्र दलबीर नगर में अटल सेवा केंद्र के गल्ले से नकदी चोरी करने के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया। किला थाना पुलिस ने सोमवार शाम को आरोपी अभय को कुटानी रोड से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से 4500 रुपये की नकदी भी बरामद की गई। किला थाना प्रभारी सुरेश ने बताया कि दलबीर नगर की ज्योति ने थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। उनका कहना था कि वह घर में ही अटल सेवा केंद्र की दुकान चलाती है। शनिवार को एक युवक ने दुकान में घुसकर गल्ले से 10 हजार रुपये नकदी चोरी कर ली थी। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी थी। सोमवार शाम को टीम ने आरोपी अभय निवासी कुटानी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह नशा करने का आदी है। नशे की लत पूरी करने के लिए उसने चोरी की थी। आरोपी को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें