फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: श्रमिक को गोली मारने का आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। कृष्णा गार्डन कॉलोनी में 20 मई को श्रमिक को गोली मारने के एक आरोपी को सीआईए टू ने गिरफ्तार किया है। आरोपी ने रंजिश के चलते अपने दोस्त के साथ मिलकर श्रमिक को गोली मारी थी। श्रमिक यहां अपने दोस्त से मिलने आया था। सीआईए टू ने आरोपी को कोर्ट में पेश कर सात दिन के रिमांड पर लिया है। रिमांड के दौरान आरोपी से वारदात में प्रयुक्त पिस्तौल व बाइक बरामद की जाएगी। सीआईए टू प्रभारी वीरेंद्र सिंह ने बताया कि आजाद नगर निवासी अजय सेक्टर 29 में एक फैक्टरी में काम करता है। वह 20 मई की रात अपने दोस्त किशनपुरा निवासी सुमित के साथ कृष्णा गार्डन कॉलोनी में एक अन्य दोस्त मंगल के पास गया था। यहां रचित नाम के युवक से उसकी कहासुनी हो गई। रचित ने उसके सिर में बीयर की बोतल मारी और फिर उस पर गोली चला दी। गोली उसकी दाई जांघ में लगी। उसने यहां से भागकर जान बचाई। आरोपी यहां गली में फायर करते हुए फरार हो गए। रचित के साथ एक युवक और था। रचित ने पुलिस पूछताछ में बताया कि उसकी कुछ दिन पहले अजय से कहासुनी हुई थी। अब वह अजय से बदला लेना चाहता था। इसलिए उसने उसे गोली मारी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें