फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: किसान पर गोली चलाने का आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
मतलौडा। कुराना गांव में किसान पर पिस्तौल से जानलेवा हमला करने के आरोपी को शनिवार देर शाम को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उससे पिस्तौल बरामद कर कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन


उरलाना चौकी इंचार्ज सब इंस्पेक्टर बंसीलाल ने बताया कि उनकी टीम ने अहर चौक से कुराना गांव निवासी मुकेश उर्फ सांडा को गिरफ्तार किया है। उरलाना चौकी में राजेंद्र निवासी कुराना ने दी शिकायत में बताया था कि वह किसान है। उसके खेत के साथ गांव निवासी सुभाष के खेत लगते हैं। उसका सुभाष के साथ नहरी पानी को लेकर विवाद चल रहा है। सुभाष के पास खेत में गांव निवासी मुकेश उर्फ सांडा काम करता है। 24 जुलाई को वह खेत में काम कर रहा था तभी मुकेश उर्फ सांडा वहा पर आया और उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। उसके सिर पर लोहे की वस्तु से चोट मारकर आरोपी जान से मारने की धमकी देकर बाइक सहित फरार हो गया। इसके बाद आरोपी 25 जुलाई को उसके घर आया और उस पर गोली चला दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें