फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: महिला से हाथापाई का आरोप, चालक-परिचालक निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। कैराना में किशोरी के चढ़ते ही एकदम बस चलाना पानीपत डिपो के चालक-परिचालक को महंगा पड़ गया। मां ने कई किलोमीटर दूर किराये की गाड़ी से बस का पीछा कर रुकवाया। चालक और परिचालक और महिला में बहस हो गई। आरोप है कि बस में दोनों पक्षों के बीच मारपीट भी हुई। मामला कई दिनों पुराना है। पीड़िता ने मामले की शिकायत सीएम विंडो पर दी तो मामला महाप्रबंधक कुलदीप जांगड़ा के संज्ञान में आया। उन्होंने कार्रवाई करते हुए चालक-परिचालक को निलंबित कर दिया।
विज्ञापन

घरौंडा निवासी एक महिला ने बताया कि 25 जून को वह परिवार सहित शामली में विजय चौक पर खड़ी थी। पानीपत डिपो की बस रुकी तो उसकी नाबालिग बेटी को बैग देकर बस में चढ़ा दिया। वह और परिवार की महिलाएं बस में सवार होने लगी तो चालक ने बस चला दी। शोर मचाने पर भी बस नहीं रोकी। अंदर बेटी बस में रोने लगी तो सवारियों ने हंगामा कर बस को रोका।
चालक अनिल किशोरी को सुनसान जगह उतारकर रुपये और जेवरात से भरा बैग लेकर बस सहित फरार हो गयाा। उसने किराये की गाड़ी में बस का पीछा करते हुए बस को रूकवाया। आरोप है कि वह बस में परिचालक रविंद्र से बातचीत कर ही रही थी कि तभी चालक ने हाथापाई शुरू कर दी। सिर में मुक्के मारे, जिस कारण वह चोटिल हो गई। मामला कैराना थाने पहुंचा तो पहले पुलिस ने मामला शांत करा दिया।
विज्ञापन

पीड़िता के नहीं मानने पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया। इधर कई बार रोडवेज डिपो के चक्कर काटने पर भी कोई सुनवाई नहीं होने का आरोप लगाया। पीड़िता का कहना है कि सीएम विंडो से मामला महाप्रबंधक के संज्ञान में आया तो उन्होंने दोनों पक्षों की सुनवाई करने के बाद ये कार्रवाई की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें