पानीपत। किशनपुरा चौकी पुलिस ने शुक्रवार को किशनपुरा में हुई 74 वर्षीय वृद्धा की हत्या के मामले में आरोपी को किशनपुरा मोड़ से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी से पूछताछ के बाद उसे कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है। आरोपी की पहचान सचिन निवासी बदा गांव, जिला शामली व हाल निवासी किशनपुरा के रूप में हुई। आरोपी ने लड़ाई झगड़े में वृद्धा पर रेहड़ी पलट दी थी।
बिहार के गया जिले की निवाली मंजू देवी ने किशनपुरा चौकी पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि वह पिछले लगभग सात साल से पानीपत के किशनपुरा में पति अनिल व बच्चों के साथ किराए पर रहती है। उसके पति अनिल यहीं पर एक फैक्ट्री में काम करते हैं। वह किशनपुरा में सब्जी की रेहड़ी लगाती है। उसकी मां चिता देवी (74) कई साल से उसके पास रह रही थी। वह उसकी देखभाल करती थी। शुक्रवार सुबह करीब पाैने 10 बजे उसकी मां चिता देवी घर के बाहर बैठकर ब्रश कर रही थी। इसी वक्त उसकी पड़ोसन आरती व नरेश के बीच झगड़ा हो गया। आरती के बेटी और उसके भाई का बेटा खेलते-खेलते नरेश के घर में घुस गए थे। इस पर नरेश, उसकी पत्नी, उसके बेटे सचिन व नितिन ने दाेनाें बच्चाें काे अपने घर से बाहर निकाल दिया था। आरती ने इसका विराेध किया ताे हाथापाई करने लगे। उसकी मां चिंता देवी ने नरेश, उसकी पत्नी, बेटे सचिन व नितिन को शांत करने की काेशिश की ताे सचिन ने सब्जी की रेहड़ी उसकी मां पर पलट दी। इन्होंने उसक मां काे थप्पड़ भी मारे। सचिन ने उसकी मां का गला दबा दिया। जिससे वह बेहाेश हाे गईं। वह मां काे लेकर तीन-चार अस्पताल में गए लेकिन सभी जगह उन्हें मृत घाेषित कर दिया था।
वर्जन-
किशनपुरा पुलिस चौकी प्रभारी जितेंद्र सिंह ने बताया कि आरोपी सचिन को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी को पूछताछ के बाद कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है।