सनौली। थाना सनौली पुलिस ने थाना क्षेत्र निवासी एक महिला की अश्लील वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करने मामले में वांछित आरोपी को बुधवार देर शाम समालखा अड्डा से गिरफ्तार किया गया। आरोपी लगभग ढाई साल से फरार था। पुलिस ने उस पर पांच हजार रुपये का इनाम रखा था। पुलिस ने उससे उसका मोबाइल बरामद किया है। इसी मोबाइल से उसने महिला की अश्लील वीडियो वायरल की थी। आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है।
थाना सनौली प्रभारी इंस्पेक्टर संदीप ने बताया कि उनकी टीम ने बुधवार रात को समालखा अड्डे से जुनैद निवासी इब्राहिमबास गांव नूंह को गिरफ्तार किया है। जनवरी 2022 में एक महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि उसकी करीब 10 साल पहले पलवल जिला के एक गांव में शादी हुई थी। वह दो बच्चों की मां है। करीब एक माह पहले उसके मोबाइल पर एक अज्ञात नंबर से कॉल आई थी। कॉल रिसीव की तो कॉलर ने अपना नाम अनवर निवासी सबलाना बताया। वह उसको जानती नही थी उसने गलत नंबर कहकर फोन कट कर दिया। युवक बार बार फोन कर उससे बात करने लगा। थोड़े दिन बाद युवक वीडियो काल करने लगा। युवक उससे कहने लगा कि वह घर वालों को छोड़ दे वो उससे शादी कर लेगा। युवक ने वीडियो कॉल कर उसकी न्यूड वीडियो बना ली। बाद में उसको बदनाम करने व न्यूड वीडियो वायरल करने की धमकी देने लगा। युवक ने उक्त न्यूड वीडियो सोशल मीडिया पर अपने दोस्त जुनैद की आईडी जुनैद सिंगर मनीषा से वायरल करवा दी। आरोपी अनवर व जुनैद बार बार उसको जान से मारने की धमकी देता है। पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर लिया था। आरोपी पर पांच हजार रुपये का इनाम रखा गया था। आरोपी जुनैद ने अपने साथी इमरान के साथ मिलकर वारदात को अंजाम देने की बात कबूली है। अब आरोपी इमरान को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।