फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: पीएनबी की मित्र शाखा संचालक से लूटपाट के आरोपी 36 घंटे बाद भी पुलिस पकड़ से बाहर

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। पंजाब नेशनल बैंक की मित्र शाखा संचालक से लूटपाट के आरोपी 36 घंटे बाद भी पुलिस पकड़ से दूर हैं। थाना चांदनी पुलिस और सीआईए-थ्री की टीम लगातार जांच कर रही हे। पुलिस टीमों ने कई कॉलोनियों में करीब सौ सीसीटीवी कैमरों को खंगाल चुकी है। पुलिस को कई जगह इनपुट भी मिले हैं। इसके आधार पर जांच आगे बढ़ा रही है। पीड़ित वार्ड-12 के पार्षद सतीश सैनी का भाई बताया गया है।
विज्ञापन

विदित है कि शुक्रवार सुबह साढ़े 10 बजे बलजीत नगर स्थित पंजाब नेशनल बैंक की मित्र शाखा के संचालन प्रदीप कुमार व कर्मचारियों को गन प्वाइंट पर बंधक बनाकर चार लाख रुपये की लूटपाट कर ली थी। प्रदीप ने आरोपियों को पकड़ना चाहा तो उसको चोट मारकर फरार हो गए थे। आरोपी अपनी मोटरसाइकिल छोड़कर रास्ते से दो लोगों की मोटरसाइकिल लूट ले गए। थाना चांदनी बाग पुलिस ने इस मामले में प्रदीप की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ लूट समेत अन्य कई धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया था। इस मामले में थाना पुलिस के साथ सीआईए-थ्री की टीम जांच कर रही थी। पुलिस टीमों ने शनिवार को आसपास की कई दुकानों व फैक्टि्रयों में सीसीटीवी की जांच की। यहां से कई फुटेज बरामद की हैं। इनमें संदिग्ध आरोपी नजर आए हैं। वहीं बरामद मोटरसाइकिल के असल मालिक तक भी पुलिस पहुंच रही है। पुलिस को उक्त मोटरसाइकिल भी लूट या चोरी की होने की आशंका है।
वर्जन :

पुलिस लूटपाट के मामले की जांच कर रही है। इस मामले में थाना पुलिस के साथ सीआईए की टीम भी लग रही है। आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

राकेश कुमार, प्रभारी, थाना चांदनी बाग पुलिस।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें