कुरुक्षेत्र। कनाडा भेजने के नाम पर 6.30 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी जसबीर निवासी भगवान नगर कॉलोनी ने शिकायतकर्ता को दो महीने में कनाडा भेजने का झांसा दिया था।
थाना शहर थानेसर में 20 नवंबर को दर्ज शिकायत में योगेश सिंह निवासी रापड़िया जिला कैथल ने बताया था कि जसबीर सिंह के साथी हरप्रीत सिंह से उसने कनाडा जाने के लिए फाइल तैयार करवाई थी। इस एवज नौ फरवरी आरटीजीएस के जरिये 6 लाख 30 हजार रुपये उसके अकाउंट में जमा कराए थे। उसके बाद उन्होंने उसे दो महीने के अंदर विदेश भेजने की बात कही थी। कई महीने बीत जाने के बाद भी आरोपियों ने उसे विदेश नहीं भेजा था। बातचीत करने पर आरोपी टालमटोल करते रहे। शिकायत पर मामला दर्ज जांच करते हुए पुलिस ने आरोपी जसबीर को मामले में शामिल तफ्तीश कर गिरफ्तार कर लिया।