फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: चोरी का धागा खरीदने का आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। सीआईए टू पुलिस टीम ने उग्रा खेड़ी गांव में गोदाम से धागा के चोरी किए 27 बोरे खरीदने वाले आरोपी को नई सब्जी मंडी से गिरफ्तार किया। इस मामले में पुलिस पहले दो आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। इस आरोपी ने 20 हजार रुपये में ये धागा खरीदकर एक ट्रक चालक को 30 हजार रुपये में बेच दिया था। अब पुलिस ने आरोपी से 10 हजार रुपये बरामद कर कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन


सीआईए टू प्रभारी सब इंस्पेक्टर सौरभ ने बताया कि 22 फरवरी को उग्राखेड़ी गांव के पास स्थित एक धागा गोदाम से धागे के 27 बोरे चोरी हुए थे। उनकी टीम ने 26 फरवरी को धागा चोरी करने के आरोप में अंकित निवासी आजाद नगर व सोनू निवासी सिजौली गांव, बेगुसराय, बिहार को गिरफ्तार किया था। दोनों आरोपियों ने ये धागा उसने शास्त्री कॉलोनी निवासी मोहम्मद कपिल को बेच दिया था। पुलिस मोहम्मद कपिल की तलाश कर रही थी। अब उनकी टीम ने नई सब्जी मंडी से आरोपी मोहम्मद कपिल को वीरवार को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें