कुरुक्षेत्र। तीन महीने पहले सब्जी विक्रेता पर हमला कर नकदी छीनने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी धीरज उर्फ मंगू निवासी के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल लोहे की रॉड बरामद हुई। थाना शाहाबाद में पांच जून को दर्ज शिकायत में रामकरण निवासी कठवा ने बताया था कि वह सब्जी बेचने का काम करता है। पांच जून को वह सब्जी मंडी से सब्जी बेचकर अपने घर जा रहा था। वह मारकंडा नदी के पास पहुंचा तो उसी समय तीन युवक उसके पास आकर बगैर किसी वजह के उसके साथ गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने उन्होंने उसके ऊपर डंडे से हमला कर जख्मी कर दिया था। इसी दौरान एक युवक ने उसे डरा-धमकाकर उसकी जेब से करीब 42 हजार रुपये निकाल लिए और जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए थे। शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच करते हुए पुलिस ने आरोपी धीरज उर्फ मंगू को थाना शाहाबाद परिसर से गिरफ्तार कर लिया है।