पानीपत। एंटी व्हीकल थेप्ट टीम ने ई-रिक्शा चोरी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी सलीम निवासी मनाना रोड राजीव कॉलोनी समालखा को पुलिस ने दिवाना रोड से गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी से ई-रिक्शा भी बरामद कर ली है। एंटी व्हीकल थेप्ट सेल प्रभारी रोहताश ने बताया कि शनिवार शाम को सूचना मिली थी कि एक युवक ई-रिक्शा लेकर पुलिस लाइन के सामने दिवाना रोड पर घूम रहा है। पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर पहुंच ई-रिक्शा चालक सलीम को हिरासत में लेकर पूछताछ की। सलीम ने बताया कि उसने 15 जुलाई को ई-रिक्शा किशनपुरा में एक घर के बाहर से चोरी की थी। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से रिक्शा बरामद कर ली। संवाद