पानीपत। सीआईए दो ने सेक्टर-29 में फ्लौरा चौक पिस्तौल के साथ युवक को काबू किया है। आरोपी की पहचान शिवा निवासी हरीनगर के रूप में हुई। सीआईए दो प्रभारी इंस्पेक्टर नरेंद्र के मुताबिक आरोपी यूपी के मेरठ से पांच हजार रुपये में पिस्तौल खरीदकर लाया था। थाना औद्योगिक सेक्टर-29 में केस दर्ज कर आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया। अदालत ने उसे न्यायिक हिरासत भेज दिया। संवाद