फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: आरोपी गिरफ्तार, चोरी की गई मोटर बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
लाडवा। अपराध अन्वेषण शाखा की टीम ने आटा मिल से चोरी के मामले में आरोपी रोहित को गिरफ्तार किया है। उससे चोरी की गई एक मोटर भी बरामद हुई है। सचिन गाबा ने शिकायत की थी कि उनके आटा मिल से लोहे के गार्टर, मोटरें और अन्य सामान चोरी हो गया था। थाना सदर थानेसर में मामला दर्ज हुआ। इस मामले में 14 अक्तूबर को साहिल उर्फ सन्नी समेत पांच आरोपियों को पकड़ा गया था। उनसे कार, मोटरसाइकिल, मोटर व तांबा तार बरामद हुआ। 17 अक्तूबर को सरवन उर्फ नेपाली से 7 मोटर और 9 किलो तांबा तार मिला। 18 अक्तूबर को आरिफ खान से 3 मोटर बरामद हुई थी। 2 नवंबर को एक अन्य रोहित भी गिरफ्तार हुआ था। चार नवंबर को उप निरीक्षक सुदेश कुमार की टीम ने बिहोली निवासी रोहित को पकड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें