फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: कार से मोबाइल व नकदी चोरी का आरोपी गिरफ्तार

Thu, 09 Oct 2025 12:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। सीआईए-1 की टीम ने टोल प्लाजा के पास खड़ी कार से नकदी और मोबाइल फोन चोरी करने के आरोपी को मंगलवार शाम को अंसल के पास से गिरफ्तार कर लिया। आरोप मुशर्रफ निवासी गढ़ी बेसिक से मोबाइल फोन, जूते और अन्य सामान बरामद किया है। सीआईए-1 प्रभारी संदीप ने बताया कि थाना सेक्टर 13/17 में गांव बबैल निवासी कर्मबीर ने शिकायत देकर बताया था कि 29 सितंबर को अल सुबह टोल प्लाजा के पास अपनी स्कॉर्पियो गाड़ी खड़ी कर अंदर सो रहा था। चोर गाड़ी से उसका मोबाइल फोन, बच्चे के जूते, 700 रुपये व घर की चाबी चोरी कर ली। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर चोर की तलाश शुरू कर दी थी। मंगलवार शाम को पुलिस ने अंसल गेट नंबर तीन के पास से आरोपी मुशर्रफ को गिरफ्तार कर लिया। बुधवार को आरोपी को अदालत में पेश का न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें