इसराना। सीआईए-3 पुलिस ने बलाना रोड स्थित मोबाइल दुकान में चोरी के आरोपी अफसार निवासी जसोई, मुजफ्फरनगर (यूपी) को काला आंब मोड़ से गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से चोरी किए गए चार मोबाइल फोन बरामद हुए। दुकानदार नरेश निवासी गौतम नगर, वार्ड-21 ने थाना इसराना में चोरी की शिकायत दी थी। उसने बताया कि 20 सितंबर की शाम दुकान बंद कर घर गया था। 21 सितंबर को दुकान खोलने पर चार नए मोबाइल फोन गायब मिले, जिसके बाद पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की थी। सीआईए-3 प्रभारी सुभाष के अनुसार, आरोपी चोरी के मोबाइल बेचने के लिए घूम रहा था उसे न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया।