फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: दुकान में चोरी का आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
समालखा। सीआईए-थ्री पुलिस टीम ने नारायणा फाटक के नजदीक स्थित किराना दुकान में चोरी के आरोपी को मंगलवार शाम को हथवाला मोड़ से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान चुलकाना निवासी राहुल के रूप में हुई। सीआईए थ्री प्रभारी इंस्पेक्टर विजय ने बताया कि उनकी टीम को मंगलवार शाम को गश्त के दौरान सूचना मिली कि संदिग्ध किस्म का युवक हथवाला मोड़ पर घूम रहा है। पुलिस ने मौके पर दबिश देकर युवक को काबू किया। पूछताछ में उसने पहचान चुलकाना निवासी राहुल के रूप में बताई। आरोपी ने करीब 15 दिन पहले नारायणा फाटक के पास एक किराना की दुकान से 12 हजार रुपये व चांदी की दो झांझर चोरी करने की वारदात को स्वीकारा। आरोपी ने बताया कि वह नशा करने का आदी है। नशे की लत पूरी करने के लिए पैसों की जरूरत पड़ी तो चोरी की। पुलिस ने आरोपी से पांच हजार रुपये व चांदी की दो झांझर बरामद की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें