पानीपत। सीआईए-1 टीम ने घर में चोरी करने के मामले में आरोपी को काबू कर लिया है। आरोपी नशे का आदी है। लत को पूरा करने के लिए चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। सीआईए-प्रभारी संदीप कुमार ने बताया कि शुक्रवार को गश्त के दौरान टीम ने एक संदिग्ध युवक को काबू किया। युवक की पहचान यूपी के हरदाई जिला निवासी सतेंद्र के रूप में हुई। आरोपी पानीपत के अर्जुन नगर में किराये के मकान में रहता है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह नशा करने का आदी। जिसकी लत को पूरा करने के लिए उसने ज्योति कॉलोनी में एक गोदाम से दो मोबाइल चोरी किए थे। इसके साथ ही सेक्टर 13/17 में भी घर में चोरी की थी।