फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: चेयरमैन पर लगाए भेदभाव के आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
इसराना। इसराना के बीडीपीओ कार्यालय में बुधवार को पंचायत समिति की बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता समिति चेयरमैन हरपाल मलिक ने की और संचालन बीडीपीओ विवेक कुमार ने किया। समिति की बैठक में कुछ सदस्यों ने समिति चेयरमैन हरपाल मलिक पर विकास के नाम पर दी जाने वाली ग्रांट व कार्यों में भेदभाव का खुलकर आरोप लगाया।
विज्ञापन

बैठक में वार्ड नंबर नौ से विकास इसराना और कुराना से जगमहेंद्र सिंह समेत कुछ सदस्यों का कहना था कि उनके वार्ड में एक साल से कुछ भी काम नहीं हुआ। पहले हुई बैठक में चेयरमैन ने अपने चहेतों के काम करवाए। वे वार्ड के लोगों को क्या जवाब देंगे। वे पिछली बैठक का लेखा जोखा मांग रहे हैं वो भी नहीं बताया जा रहा। फिर ऐसी बैठक का क्या फायदा। समिति सदस्य अपने वार्ड के हकों के लिए खुल कर बोले।
इसपर चेयरमैन हरपाल मलिक ने माना कि कुछ कमी रही है। नई व्यवस्था के सीमित दायरे से उनके हाथ बंधे हुए हैं। जो सदस्य इससे पहले वाली बैठक में विकास कार्यों से वंचित रह गए थे उनका भी काम करवाया जाएगा। किसी के साथ भेदभाव नहीं होगा।
विज्ञापन

सदस्यों को मानदेय नहीं मिलने का भी उठा मुद्दा:
समिति के करीब आधा दर्जन सदस्यों सुषमा रानी, संदीप कुंडू, विकास, मनीषा, कृष्ण कुमार व शमशेर ने बताया कि उन्हें बतौर समिति मिलने वाला मानदेय अभी तक नहीं मिला है। उन्होंने जल्द मानदेय शुरू कराने की मांग उठाई। बैठक में चेयरमैन हरपाल मलिक, वाइस चेयरमैन राजबीर कलसन, वार्ड नंबर 15 से राजेंद्र सिंह, नौ से विकास इसराना, 13 से अशोक कुमार, सात से कृष्ण कुमार, 18 से संदीप कुंडू, तीन से कविता, 17 से शमशेर, जगमहेंद्र, रेशमा व सीमा समेत 13 सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें