फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: हादसे में लेखाकार की मौत,दो माह पहले हुआ था निकाह

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। जीटी रोड पर डाहर बाइपास मोड़ के पास मंगलवार की शाम को एक अज्ञात वाहन की टक्कर में मोटरसाइकिल सवार लेखाकार की मौत हो गई। लेखाकार का दो माह पहले निकाह हुआ था। सेक्टर 29 थाना पुलिस ने मृतक के पिता के बयानों पर अज्ञात वाहन चालक पर केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस अज्ञात वाहन चालक की धरपकड़ में जुटी है।
विज्ञापन

वार्ड 12 की हाली कॉलोनी निवासी इदरीश ने बताया कि वह दो बेटों व एक बेटी का पिता था। उसका छोटे बेटे तबरेज (24) का दो माह पहले निकाह हुआ था। तबरेज एक फैक्ट्री में लेखाकार था। वह मंगलवार को अपने निजी काम से गन्नौर गया था। उसने मंगलवार शाम को सूचना मिली कि तबरेज की मोटरसाइकिल को डाहर बाइपास मोड़ के पास अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। वह सड़क हादसे में घायल हो गया है। उसको जिला नागरिक अस्पताल ले जाया जा रहा है। वह सूचना मिलते ही जिला नागरिक अस्पताल में पहुंचा। यहां उसे पता चला कि उसके बेटे तबरेज की मौत हो गई है। इस घटना के बाद परिवार में मातम छाया है। उन्होंने पुलिस से जल्द अज्ञात वाहन का पता लगाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें