पानीपत। आर्य गर्ल्स पब्लिक स्कूल की आठवीं कक्षा की छात्रा नेहा महाराष्ट्र में होने वाले नेशनल एथलेक्ट्सि में हरियाणा का प्रतिनिधित्व करेंगी। स्कूल की प्रिंसिपल रजनी शर्मा ने इस उपलब्धि पर छात्रा नेहा को बधाई दी। नेहा का चयन रोहतक की खेल चयन समिति ने किया है। स्कूल की प्रिंसिपल रजनी शर्मा ने बताया कि नेहा अंडर-14 की शॉटपुट प्रतियोगिता में भाग लेंगी। हरियाणा स्कूल खेल विभाग पंचकूला में 29 जनवरी से इसका प्रशिक्षण शिविर लगेगा। इस शिविर के तुरंत बाद चार फरवरी को खिलाड़ी महाराष्ट्र के पूना के लिए रवाना होंगे। वहां सात से नौ फरवरी तक मुकाबले होंगे।