हरियाणा में विधानसभा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका लगा है। आम आदमी पार्टी के पानीपत जिला अध्यक्ष राकेश चुघ ने इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सुशील गुप्ता को अपना इस्तीफा भेजा है। इससे पहले रविवार को ही एक अन्य नेता नीलम परनामी ने पार्टी छोड़ दी थी।