अस्पताल में उपचाराधीन गौतम। संवाद
वीरवार को इसराना थाना क्षेत्र के भाऊपुर-कादर रोड पर सुबह करीब सात बजे एक युवक अचेत अवस्था में मिला। युवक की गर्दन पर चोट के निशान थे। राहगीरों ने युवक को एम्बुलेंस से इसराना के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। युवक की पहचान गौतम निवासी नौल्था के रूप में हुई। पुलिस ने उसके परिजनों को सूचना दे दी है। साथ ही मामले की जांच भी शुरू कर दी है।
अस्पताल में उपचाराधीन गौतम। संवाद