फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: रास्ता रोककर युवक पर लोहे के पाइप से हमला

Sun, 04 Jan 2026 01:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। सदर थाना क्षेत्र के महमुदपुर गांव के पास युवक का रास्ता रोककर युवक पर लोहे के पाइप से हमला कर दिया। पुलिस ने युवक की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है। गांव कचरौली निवासी कृष्ण ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह शुक्रवार शाम करीब छह बजे महमुदपुर से अपने घर लौट रहा था। रास्ते में खड़े भीम सिंह, सुभाष, रमन उर्फ कालू और एक अज्ञात युवक ने उसका रास्ता रोक लिया, इसके बाद आरोपियों ने उस पर हमला कर दिया। भीम सिंह के हाथ में लोहे का पाइप था जिससे उसने उसकी टांग पर वार किया। बाकी आरोपियों ने लात-घूंसों से उसकी पिटाई की, इसके बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देकर वहां से चले गए। सदर थाना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें