फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओवरटेक करने में सड़क किनारे खड़े युवक को मारी टक्कर, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
समालखा। एक दूसरे से आगे निकलने की होड़ में ओवरटेक करते समय ट्रैक्टर चालक ने सड़क किनारे खड़े युवक को टक्कर मार दी। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने ट्रैक्टर चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जिस ट्रैक्टर को ओवरटेक किया, वह पलट गया और उसके चालक को भी चोट आई। पुलिस को दी शिकायत में गांव बेगा निवासी रमेश कुमार ने बताया कि वह अपने जीजा गांव गुमड़ निवासी सुनील के साथ गांव हलदाना काम से आया था। काम निपटाने के बाद दोपहर करीब ढाई बजे गन्नौर जाने के लिए जीटी रोड के किनारे सवारी वाहन का इंतजार कर रहा था। इसी दौरान दो ट्रैक्टर पानीपत की तरफ से तेजी में आए। दोनों ट्रक चालक एक-दूसरे से आगे निकलने का प्रयास कर रहे थे। पीछे चल रहे ट्रैक्टर चालक ने रफ्तार बढ़ाते हुए आगे चल रहे ट्रैक्टर चालक को ओवरटेक करने की कोशिश की, लेकिन वह आगे चल रहे ट्रैक्टर से टकराया गया। आगे चल रहे ट्रैक्टर का संतुलन बिगड गया और सड़क पर पलट गया जबकि ओवरटेक करने वाले ट्रैक्टर चालक ने सड़क किनारे खड़े उसके जीजा सुनील को जोरदार टक्कर मारी। इससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। आरोपी चालक मौके पर ट्रैक्टर छोड़कर फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें