सनौली। सनौली थाना क्षेत्र में कुराड गांव के पास कार की टक्कर से घायल हुए आजाद (28) निवासी शाहपुर तगा, गन्नौर सोनीपत की मौत की उपचार के दौरान मौत हो गई। परिजनों ने उन्हें गंभीर हालत में पीजीआई चंडीगढ़ भर्ती कराया था। गांव के नितिन ने बताया कि उनके छोटे भाई आजाद कुराड गांव में स्थित गायत्री इंडस्टरीज में काम करते थे। पांच मई को उनके जीजा अमित ने फोन कर सूचना दी कि आजाद अपने मोटरसाइकिल से घर जाने के लिए निकला था। जैसे ही वह ड्रेन-2 के पास पहुंचा तो एक कार ने उनकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को जिला नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से परिजनों ने उन्हें पहले शहर के एक निजी अस्पताल में भती कराया। जहां से वह उन्हें करनाल ले गए। शनिवार को आजाद को चंडीगढ़ पीजीआई में ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है। थाना सनौली प्रभारी अजय ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी कार चालक की तलाश की जा रह है।