गन्नौर। जीटी रोड पर ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार की युवक मौत हो गई। मृतक के रिश्तेदार ने मामले की शिकायत थाना बड़ी में दी। शिकायत में मॉडल टाउन पानीपत निवासी अनिल गिरी ने बताया कि वह 12 फरवरी को अपने मौसा हरिनगर पानीपत निवासी सुरेश कुमार के साथ रिश्तेदारी में तेरहवीं में शामिल होकर बाइक से लौट रहे थे। जब वह डिवाइन सिटी गन्नौर के नजदीक पहुंचे तो पीछे से आए तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी, इससे सुरेश कुमार सड़क पर गिर गए और ट्रैक्टर के पहिये के नीचे आ गए जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। चालक ट्रैक्टर सहित मौके से भाग गया। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद