पानीपत। तहसील कैंप स्थित मैक्स फिटनेस जिम में एक युवक ने दूसरे के सिर में रॉड से हमला कर दिया और पुलिस कार्रवाई करने पर उसे जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
डाबर कॉलोनी निवासी थान सिंह ने बताया कि 29 अगस्त को उसका बेटा विनय रात करीब नौ बजे मैक्स फिटनेस जिम गया था। वह रात करीब साढ़े 10 बजे घर लौटा तो उसे खून की उल्टी लगी। उसने पूछा तो बेटे ने बताया कि जिम में शुभम ने उसके साथ झगड़ा किया। शुभम ने उसके सिर में रॉड से वार किया और उसे जान से मारने की धमकी दी। वह बेटे को सामान्य अस्पताल लेकर गया, जहां से बेटे को रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया। जिसके बाद उन्होंने बेटे को सनौली रोड स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। उसको वहां उपचार चल रहा है।