फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: बीमारी से आजिज महिला ने फंदा लगाकर दी जान

Sun, 23 Apr 2023 01:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पानीपत। आजाद नगर में एक महिला ने बीमारी से तंग होकर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने पुलिस को सूचना दी, मॉडल टाउन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को फंदे से उतार कर उसे पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल के शवगृह में भिजवाया। वहां शनिवार को पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया, मामले में 174 की कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन

मूल रूप से यूपी के बदायू के कुंद्रा ढाका गांव निवासी सलमा (35) अपने पति बाबू और दो बच्चों के साथ पिछले काफी समय से पानीपत के आजाद नगर में रह रही थी। सलमा एक फैक्टरी में काम करती थी। वह लंबे समय से बीमार चल रही थी। उसे स्टंट भी डाले गए थे, लेकिन वह पूरी तरह स्वस्थ नहीं हो पाई। उसका बार-बार इलाज कराया जा रहा था। उसका पहले रिसोली का ऑपरेशन हुआ था, लेकिन अब भी उसे रिसोली मिली। इस बारे में अब दोबारा डॉक्टर ने ऑपरेशन कर निकालने के लिए कहा था। बीमारी से तंग होकर सलमा ने शुक्रवार रात फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। परिवार ईद मनाने की तैयारी कर रहा था, इसी बीच शनिवार को सलमा की मौत की सूचना से परिवार में मातम पसर गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें